धार: धरमपुरी में निर्माणाधीन मकान में गोवंश वध की घटना से हिंदू समाज में भारी आक्रोश
Dhar, Dhar | Mar 29, 2025 धार जिले के धरमपुरी में स्थित मेव नगर पुनर्वास क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में गोवंश वध की घटना सामने आने के बाद सकल हिंदू समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे हिंदू समाज के लोगों ने एकजुट होकर नगर में रैली निकाली और थाना प्रभारी एवं तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की