दमोह: शिकायत पर सुभाष कॉलोनी पहुंचे कलेक्टर, निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, 60 दिन में कार्य पूरा करने का निर्देश
Damoh, Damoh | Apr 1, 2026 दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर बुधवार सुबह सुभाष कॉलोनी पहुंचे और नाले सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। स्थानीय रहवासियों द्वारा नाले का काम बंद होने की शिकायत के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्यों को प्राथमिकता से 60 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही वार्डवासियों से चर्चा की।