मंझनपुर: नया नगर सेकेंड के पदमा तालाब में कूदे युवक का नहीं मिला सुराग, गोताखोरों की तलाश जारी, प्रशासन अलर्ट
मंझनपुर कस्बे के नया नगर सेकेंड स्थित पदमा तालाब में नशे की हालत में कूदे युवक उमेश कुमार (पुत्र स्व. सुंदर लाल) का शव शुक्रवार शाम 5 बजे तक बरामद नहीं हो सका है। गोताखोरों की टीम दिनभर तलाशी अभियान में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब शनिवार सुबह 11 बजे से दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।