खलीलाबाद के स्टेशन पुरवा में बीच रास्ते टूटा बिजली पोल लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। कुछ दिन पहले आई आंधी में पोल गिर गया था, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई। इससे आवागमन प्रभावित है और करंट लगने का डर बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया तो बड़ी घटना हो सकती है।