महाराजगंज: मतदाता गहन पुनरीक्षण के तहत पनियरा विधानसभा की मंडल कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई
परतावल ब्लॉक सभागार में मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत पनियरा विधानसभा की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने संगठन की मजबूती और मतदाता सूची शुद्धिकरण पर जोर दिया। बैठक में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पाण्डेय सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।