नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर नौ शहीद भगत सिंह वार्ड की निवासिनी 45 वर्षीया विमला देवी पत्नी विरेन्द्र प्रसाद की मंगलवार को 3 बजे हैण्ड पम्प पर कपड़ा धो रही थी। वहां से वह उठी तो उसका पैर फिसलने से गंभीर चोट लग गई और बेहोश हो गई ।पत्तियों एक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।