मंगलवार को 2 बजे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो शातिर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल 76 बैंक खातों का विवरण, 80 सिम कार्ड, 71 चैट पीडीएफ बरामद।