नौगावां सादात: नौगांव सादात में कारगिल दिवस पर दूसरे दिन भी भाजपाइयों ने शहीदों को नमन किया
नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के ग्राम यूसुफपुर मजरा आलमपुर कैंच में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान विभाग के जिला संयोजक व पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों ने भारत मां के अमर वीर सपूत शहीद अरविंद कुमार के स्मारक की साफ सफाई कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।