नौगावां सादात: नौगांव में आवारा पशुओं से परेशान किसान, भाकियू लोक शक्ति ने दी आंदोलन की चेतावनी
नौगांवा तहसील क्षेत्र में बढ़ता जा रहा आवारा पशुओं का आतंक किसान परेशान, भाकियू लोग शक्ति के राष्ट्रीय सचिव डॉ सुमित कुमार नागर व अन्य पदाधिकारी ने शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में आवारा पशु और बंदरों से किसान काफी परेशान है। प्रशासनिक अधिकारियों को जल्द से जल्द किसने की समस्या का समाधान करना चाहिए।