नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, भाकियू लोक शक्ति ने दी आंदोलन की चेतावनी
नौगांवा तहसील क्षेत्र के गांव सराय में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की राष्ट्रीय सचिव डॉ सुमित कुमार नागर ने कहा है कि क्षेत्र में लगातार बिजली विभाग द्वारा प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसे कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बिजली विभाग ने यदि इस कार्य को बंद नहीं किया।