नौगावां सादात: नौगांवा थाना पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की ई-रिक्शा व अन्य सामान बरामद
नौगावां सादात पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक पूरी ई-रिक्शा, एक कटी हुई ई-रिक्शा और दो ई-रिक्शा की बैटरी, मोटर, कंट्रोल पैनल समेत भारी मात्रा में पार्ट्स बरामद किए गए हैं।