अंबाह: गुरुद्वारा मोहल्ला में मंदिर से चोरी करते हुए चोर को आम जनता ने पकड़ा, पुलिस को बुलाया
Ambah, Morena | Feb 1, 2025 गुरुद्वारा मोहल्ले में माता के मंदिर से चोरी करते हुए एक चोर को आम जनता ने पकड़ लिया मोहल्ले के लोगों ने बताया कि लगभग सुबह 3:00 बजे उन्हें माता के मंदिर में हलचल की जानकारी हुई तो वह लोग मौके पर पहुंच गए इस दौरान एक चोर वहां से घंटे आदि चुराकर भाग रहा था जिसे हमने पकड़ लिया