विदिशा नगर: मंडी में किसानों के बीच पहुंचे जीतू पटवारी, सरकार पर साधा निशाना
कृषि मंत्री के गृह जिले में उस समय सियासत गरमा गई जब जीतू पटवारी अचानक मंगलवार दोपहर 1 बजे कृषि मंडी पहुंच गए। उन्होंने किसानों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके साथ भोजन भी किया। इस दौरान पटवारी ट्रैक्टर पर चढ़कर गेहूं के दाम की जानकारी लेते नजर आए। किसानों ने उन्हें बताया कि फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा।