रॉबर्ट्सगंज: अपर सत्र न्यायाधीश ने अपहरण के दोषी सरवन को सुनाई 4 वर्ष की कैद की सजा
अपर सत्र न्यायाधीश ने शनिवार दोपहर 3 बजे अपहरण के दोषी सरवन को 4 वर्ष कैद की सजा सुनाई,मामला दुद्धी थाना क्षेत्र का है, जहां 29 जनवरी 2024 को पीड़िता के पिता ने अपनी 15 वर्षीय बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि सरवन कुमार नामक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।