मुरैना नगर: मुरेना स्टेशन नो टिकट ज़ोन घोषित, चारों गेट सील, बिना टिकट 254 यात्री पकड़े गए, ₹2.47 लाख जुर्माना वसूला
मुरेना रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को रेलवे प्रशासन ने बिना टिकट यात्रियों, गंदगी फैलाने वालों और अनधिकृत वेंडर्स के खिलाफ सख्त किलाबंदी अभियान चलाया। स्टेशन के सभी गेटों पर टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ और जीआरपी तैनात रहे। अभियान के दौरान 254 बेटिकट और अनियमित यात्रियों से ₹2.46 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला गया। महिला व दिव्यांग कोचों में भी विशेष जांच की गई।