घाघरा: गुनिया जरगाटोली निवासी पुत्र ने पिता की गुमशुदगी की घाघरा थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस से खोजने की गुहार लगाई
Ghaghra, Gumla | May 21, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के गुनिया जरगाटोली निवासी अशोक साहू ने अपने पिता प्रेम साहू (55 वर्ष) के लापता होने की शिकायत को लेकर घाघरा थाना में आवेदन दिया है। अशोक साहू ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया कि उनके पिता 16 मई को दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे।