धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंधुमार (सीसीरिंगा) में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अपनी ही वैध व पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर एक वृद्ध और उनके बेटे पर धारदार हथियार 'टंगिया' (कुल्हाड़ी) से जानलेवा हमला कर दिया गया।