बसंतपुर: उत्पाद विभाग की टीम ने भीमनगर में नशे की हालत में तीन शिक्षकों समेत पांच को पकड़ा
सुपौल उत्पाद विभाग की टीम ने भीमनगर बॉर्डर पर नियमित जांच के दौरान नशे की हालत में पांच लोगों को पकड़ा जिसकी पुष्टि ब्रेथ एनलाइजर मशीन से की गई है. पकड़े गए पांच लोगों में तीन शिक्षक बताए जा रहे हैं जो मधेपुरा जिला से मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत बच्चों को लेकर कोसी बराज गए थे. वही वापसी के क्रम में जब भीमनगर उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट पर लोगों की जां