राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने किया ज़िला पुरातात्विक संग्रहालय का निरीक्षण
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने बुधवार को शाम 4:00 बजे करीब जिला मुख्यालय पर स्थित जिला पुरातात्विक संग्रहालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने संग्रहालय को बड़ा महल में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर संबंधित विभाग से चर्चा की और आवश्यक कार्रवाई को लेकर निर्देश दिए।