सिंगरौली: माकपोल के बाद होगा वास्तविक मतदान -:जिला निर्वाचन अधिकारी
लोकसभा निर्वाचन के लिए जिले के तीनों विधान सभा क्षेत्रों में मतदान 19 अप्रैल को होगा। मतदान इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों से कराया जाएगा। वास्तविक मतदान प्रारंभ होने से पहले माकपोल यानी दिखावटी मतदान कराया जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला ने बताया कि मतदान दल के सदस्य मतदान प्रारंभ होने से एक घण्टा पूर्व माकपोल कराएंगे।