हरदा: जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीद के लिए 20 जनवरी से 31 मार्च तक मोबाइल एप से पंजीकरण कर सकेंगे किसान
Harda, Harda | Jan 19, 2025 आज 19 जनवरी शाम 5 बजे खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय में पंजीयन करा लें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। उन्होंने बताया है कि किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। किसान स्वयं के मोबाईल से एम.पी. किसान एप के माध्यम से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे।