दलौदा: कमलापुरा फंटा बिलात्री में 62 किलो 840 ग्राम डोडाचूरा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर दंपती गिरफ्तार
मंदसौर अफजलपुर पुलिस ने 62 किलो 840 ग्राम डोडाचूरा के साथ भोपाल निवासी दंपती को गिरफ्तार किया है,कमालपुरा फंटा के पास की गई कार्रवाई में करीब 1.25 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने गुजरात और राजस्थान में तस्करी करना स्वीकार किया, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी,