भभुआ: रोहिया गेट के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक को सदर अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित किया, पोस्टमार्टम कराया गया
Bhabua, Kaimur | Apr 8, 2026 रोहिया गेट के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक का सदर अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया है। आज बुधवार को 5 बजे भभुआ थाना की एसआई नीतू कुमारी ने बताया कि मृतक युवक की पहचान नुआंव थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी असलम मियां के पुत्र तैयब मियां बताया जाता है। उन्होंने बताया कि रोहिया गेट के पास एक अनियंत्रित पिकअप से बाइक सवार को दुर्घटना हुआ था।