बक्सर: अहिरौली में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, चार गिरफ्तार
Buxar, Buxar | May 12, 2026 बक्सर औद्योगिक क्षेत्र थाना के अहिरौली गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए. तू-तू-मैं-मैं से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से लाठियां चलने लगीं। मौके पर भगदड़ मच गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों पक्ष से चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है।