महोबा: महोबा में बैंक के बाहर से 3 लाख का बैग गायब, टप्पेबाजी का शक, पुलिस जांच में जुटी
Mahoba, Mahoba | Jun 15, 2026 महोबा के परमानंद चौक स्थित इंडियन बैंक के बाहर दिनदहाड़े 3 लाख रुपये से भरा बैग गायब हो गया। भाई-बहन बैंक में रकम जमा करने आए थे। 5 लाख जमा करने के बाद बचे 3 लाख लंच टाइम की वजह से जमा नहीं कर पाए और बैग बाइक की डिग्गी में रखकर घर चले गए। घर पहुंचकर डिग्गी खोली तो बैग गायब मिला। पीड़ित अच्छन कुरैशी ने टप्पेबाजी की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी।