परिहार: चोरी के मामले में वांछित आरोपी दरभंगा से गिरफ्तार
परिहार थाना पुलिस एवं जिला आसूचना इकाई की संयुक्त कार्रवाई में चोरी के चार मामलों में वांछित आरोपी गोविंद सहनी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दरभंगा जिले के मब्बी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलिया पोखर गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने उसे उसके गांव से दबोचा। जानकारी के अनुसार आरोपी पर परिहार थाना में दर्ज कई चोरी कांडों में संलिप्तता का आरोप है और वह लंबे समय