राघोगढ़: राजस्थान बॉर्डर पर पार्वती नदी पुल से ₹2 लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Raghogarh, Guna | May 20, 2026 राघोगढ़ के धरनावदा थाना पुलिस ने अंतर्राजिय स्मैक तस्कर पकड़ा है। 20 मई को थाना प्रभारी ने कहा, 19 मई देर रात सूचना पर राजस्थान बॉर्डर पर छाबड़ा रोड पर्वती नदी पुल से कल्याण केवट निवासी रुठियाई जिला गुना को गिरफ्तार किया। जिसके पास करीब ₹2 लाख की 13.59 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसे जप्त कर गिरफ्तार आरोपी पर मामला दर्ज कर नेटवर्क संबंधी पूछताछ जारी है।