बालाघाट: अज्ञात तत्वों ने भगवा ध्वज निकालकर गंदगी में फेंका, ग्रामीणों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा, दोषियों पर ₹11000 का इनाम
लामता नगर में भगवा ध्वज के अपमान की घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। रामनवमी और हनुमान जयंती के अवसर पर लगाए गए नगर में झंडों को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने रात के अंधेरे में निकालकर सुखी नदी के गंदे स्थान पर फेंक दिया और उन्हें तोड़-मरोड़ दिया। इस घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।दोषियों की जानकारी देने वाले को 11 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की गई