तरबगंज: नवाबगंज पुलिस ने जाली नोट छापने की मशीन के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, 3200 ₹ की जाली नोट व पेपर भी बरामद
नवाबगंज पुलिस ने जाली नोट छापने की मशीन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर 32सौ रुपये की जाली नोट व रुपये के आकार का कटा कागज भी बरामद किया है।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने शनिवार दोपहर 12बजे बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात्रि में कस्बे के बढ़ई पुरवा में छापेमारी कर दो आरोपियों अर्जुन गोस्वामी निवासी ग्राम कम्हरौरा थाना करनैलगंज को गिरफ्तार किया।