टिब्बी: टिब्बी में बच्चों को सिखाए गए साइबर सुरक्षा के गुर, इंटरनेट पर एक 'क्लिक' बन सकती है मुसीबत
कस्बे के राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में मंगलवार को एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव जांगिड़ के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसका मुख्य विषय "क्लिक करने से पहले सोचो, ऑनलाइन सुरक्षित रहो, इंटरनेट सब कुछ याद रखता है" रखा गया।