चकरनगर: तेंदुआ के जोड़े से बच निकली महिला, शावक के पकड़े जाने से नर-मादा तेंदुआ हुई आक्रोशित
मौत को नजदीक से देखने वाली चकरनगर के गांव ददरा की महिला सुमन देवी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे खेत से घास काट रही थी,इसी दौरान नर-मादा तेंदुए के जोड़े ने उस पर गुर्राते हुए हमला कर दिया महिला ने चिल्लाते हुए दरायंती को हिलाते हुए अपनी जान बचाने का प्रयास किया,शोरशराबा सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए तब तेंदुआ भाग निकले।3 बजे गश्त के दौरान रेंजर ने जानकारी दी।