बिंदकी: जहानाबाद थाना पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिए गए शातिर लुटेरे की निशानदेही पर लूट की ₹8700 नगदी बरामद की
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना पुलिस द्वारा कस्टडी डिमांड पर लिए गए शाति लुटेरे सबल सिंह उर्फ भटल्ला पुत्र शिरोमणि सिंह निवासी ग्राम कोहरा थाना सजेती जनपद कानपुर नगर हाल पता कोर्राकनक थाना ललौली जनपद की निशानदेही पर शुक्रवार की शाम 5 बजे लूट की नगदी 8700 बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि 8 अप्रैल 2026 को वादी रणजीत सिंह ने लूट की सूचना दी थी।