कायमगंज: गांव मीरपुर में 8 वर्षीय बालक पर खौलते चाय का भगौना गिरा, गंभीर रूप से झुलसा, अस्पताल में कराया गया भर्ती
कायमगंज के गांव मीरपुर निवासी श्याम बाबू का पुत्र 8 वर्षीय नैतिक घर में खेल रहा था। इसी दौरान रसोई में गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। खेलते खेलते अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे खौलती चाय से भरे भगौने के ऊपर जा गिरा। चाय शरीर पर गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। कायमगंज सीयचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया।