पचदेवरा थाना क्षेत्र में अशोक कुमार उर्फ पिन्ने की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में मंगलवार को 12:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया अशोक पर उनके ही दामाद द्वारा हमला किया गया था । जिससे वह घायल हो गए और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल फर्रुखाबाद में भर्ती कराया हुआ। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।