धरहरा: रेलवे स्टैंड पर तेज रफ्तार बाइक का कहर, 9 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल, टक्कर मारकर चालक फरार
धरहरा रेलवे स्टैंड पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 9 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि बाइक चालक बच्ची को टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया।