भीलवाड़ा: जिला कलक्टर ने पेयजल, विद्युत एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया
भीलवाड़ा जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में सोमवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय में पेयजल, विद्युत एवं चिकित्सा सेवाओं की विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संपर्क पोर्टल पर विभागों के लंबित प्रकरणों तथा राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।