करौं: करौं प्रखंड में पेयजल समस्या के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई का निर्देश
Karon, Deoghar | Apr 25, 2026 करौं:प्रखंड में हीट वेव को देखते हुए प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि उरांव एवं अंचलाधिकारी ऋषि राज की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, आंगनवाड़ी विभाग, शिक्षा विभाग आदि की बैठक शनिवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के 14 पंचायतों के मुखियाओं ने भी भाग लिया।