तेघरा: रानी पंचवटी चौक के पास सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल, अस्पताल में इलाज जारी
रानी पंचवटी चौक के समीप तेघड़ा की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक जा रहा था। जो राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पंचवटी चौक के समीप पुलिस के द्वारा लगाए गए बैरिकेटीग से टकराकर गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक का ईलाज अस्पताल में चल रहा है।घटना रविवार को शाम के करीब सात बजे की है।