तेघरा: तेघड़ा प्रीमियर लीग के आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक, खिलाड़ियों की बिक्री पर चर्चा
खिलाड़ियों की सूचीबद्ध होने के साथ ही तेघड़ा प्रीमियर लीग के आयोजन की तैयारी में आयोजन समिति के लोग जुड़ गए हैं। जिसको लेकर निजी कार्यालय में शनिवार को दिन के ग्यारह बजे आधिकारिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम तरह की चीजों पर विचार विमर्श किया गया ।आयोजन के दौरान सुरक्षा, संरक्षण एवं विधि व्यवस्था पर भी विचार विमर्श किया गया।