तेघरा: तेघड़ा नगर परिषद के मधूरापुर में जिला स्तरीय वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन
तेघड़ा नगर परिषद अंतर्गत मधुरापुर गांव स्थित शाइनिंग एंड प्रोगेसिव क्लब में जिला स्तरीय वालीबाल टूर्नामेंट शील्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन शनिवार को दिन के ग्यारह बजे की गई। जिसमें कई अतिथियों ने एक साथ उद्घाटन किया जानकारी देते हुए आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि यहां वार्षिक आयोजन किया जाता है।जिसमें जिले के कई टीम भाग लेगी।