पालीगंज: मद्य निषेध विभाग की टीम ने पालीगंज के विभिन्न गांव में छापेमारी कर दो शराबियों को किया गिरफ्तार
Paliganj, Patna | Jun 13, 2024 पालीगंज के विभिन्न गांव में छापेमारी कर मद्य निषेध विभाग की टीम ने दो शराबियों को गिरफ्तार किया है। जहां दोनों शराबियों को गिरफ्तार कर मद्य निषेध विभाग की टीम उचित कार्रवाई के लिए जुटी हुई है। वही कार्रवाई को देखकर पूरे क्षेत्र में हडकंप मची रही। मामले में मद्य निषेध विभाग ने बताया कि लगातार शराब विक्रेता, शराबी और शराब के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।