कोलायत: गजनेर थाना पुलिस ने 14 मामलों में जब्त अवैध शराब को किया नष्ट, SHO ओमप्रकाश ने दी जानकारी
गजनेर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त की गई देशी एवं अंग्रेजी शराब को नष्ट किया। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।गजनेर थाना परिसर में न्यायालय के आदेशानुसार 14 प्रकरणों में जब्त अवैध शराब को जेसीबी की सहायता से नष्ट किया गया।