एकमा: नौतन बाजार में तेज रफ्तार कार ने ली पान दुकानदार की जान, सड़क जाम
Ekma, Saran | Mar 29, 2026 एकमा मांझी मुख्य सड़क पर स्थित नौतन बाजार चौराहा पर रविवार की सुबह करीब 7:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में पान दुकानदार मुसाफिर चौरसिया की मौत हो गई ।जानकारी के अनुसार वह अपनी पान की गुमटी खोल रहे थे तभी मांझी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।