भीलवाड़ा: पालड़ी में रोड पर अचानक आए पशु से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी
पालड़ी में रोड पर अचानक आए पशु से टकरा कर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए पहले आसींद अस्पताल ले जाया गया जहां से घायल की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल का इलाज जारी है।