बक्सर: मतदान के बाद बक्सर स्थित बाजार समिति में रखा जाएगा पोल्ड ईवीएम, त्रिस्तरीय रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
Buxar, Buxar | May 16, 2024 गुरूवार को सामान्य प्रेक्षक एके जॉय एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम अशुंल अग्रवाल के द्वारा संयुक्त रूप से बाजार समिति प्रागंण में ब्रजगृह एवं मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में ई0वी0एम0 कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि ईवीएम संग्रह केन्द्र स्थल बाजार समिति बक्सर के परिसर में रखा जाएगा।