बक्सर: जिला पुलिस ने 24 घंटे में सभी थाना क्षेत्र में की कार्रवाई, विभिन्न मामलों में 16 गिरफ्तार व ₹1.03 लाख वसूला जुर्माना
Buxar, Buxar | May 16, 2024 जिले में लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले के सभी थाना क्षेत्र में रोको टोको एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. जिससे कि लोकसभा चुनाव को स्वच्छ व शांतिपूर्ण माहौल में कराया जा सके. पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में कुल 16 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है तथा कुल 1 लाख 3 हजार रुपये जुर्माना की वसूली की गई है.