बक्सर: बक्सर एसडीपीओ ने एसएसटी चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Buxar, Buxar | May 16, 2024 लोकसभा निर्वाचन को लेकर स्वच्छ,निष्पक्ष, सुरक्षित और भयमुक्त निर्वाचन कराने हेतु बक्सर पुलिस सक्रिय दिख रही है. वहीं लोकसभा को स्वच्छ और निष्पक्ष करने को लेकर जिले में एसएसटी की एक पोस्ट का भी निर्माण किया गया है. इस क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर सदर धीरज कुमार द्वारा एसएसटी चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए.