मेदिनीनगर (डालटनगंज): कार की टक्कर से स्कूटी सवार किशोर व युवती गंभीर घायल, किशोर को रांची रिम्स रेफर
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के दुबियाखाड़ स्थित बाबा ढाबा (अपना ढाबा) के समीप सोमवार की शाम अज्ञात कार की टक्कर से स्कूटी सवार एक किशोर और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा निवासी बृजेश शुक्ला के पुत्र हिमांशु शुक्ला (16 वर्ष) और नावाटोली गुरुद्वारा के पास रहने के