मेदिनीनगर (डालटनगंज): डालटनगंज स्टेशन कॉलोनी से 4 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सासाराम ले जाने की थी तैयारी
गांजा की तस्करी और खरीद बिक्री की सूचना पर मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस की कार्रवाई में दो गांजा तस्करों को दो नंबर टाउन रेलवे ओवरब्रिज के समीप रेलवे कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चार किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया है। गांजा दो अलग-अलग पैकेट में पैक मिला। एक पैकेट में ढाई किलो, जबकि दूसरे में 1 किलो 800 ग्राम गांजा भरकर रखा गया था।