रायपुर: कड़ोदिया के विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
रायपुर क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कडोदिया में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन सोमवार को श्रमदान किया।राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी हनीफ अंसारी ने सोमवार शाम 5 बजे बताया है कि स्वयंसेवकों को आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई तथा रेम्प की पुताई की।